साप्ताहिक राशिफल (28 सितम्बर से 04 अक्टुबर) 2020

0
2

1 मेष राशि:- चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ।

यह सप्ताह मेष राशि के जातको का शुरू में लाभ दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रसन्नता रहेगी। जिससे धन लाभ होने की सम्भावना बनी रहेगी। पारिवारिक सुख रहेगा। सप्ताह के मध्य में क्रोध से बचे। परिवार में स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। वृथा व्यय हो सकता है। दुर्घटना से सावधान रहें वाणी पर नियंत्रण रखें लेकिन सप्ताह के अन्त में कार्य में सुधार होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। प्रेमी जातको के लिए समय मनोरंजन पूर्ण रहेगा।

उपाय:- शंकर भगवान को दुध चढ़ाएं।

2 वृष राशि:- इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। स्वास्थय में सुधार होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। नये कार्य में प्रगति रहेगी। लेकिन मानसिक चिन्ता बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। सप्ताह के अन्त में शत्रु पक्ष से सावधान रहें। दुर्घटना से बचें। अधिक खर्च परेशानी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरूजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों के लिए समय कुछ तनाव पूर्ण रहेगा। वैवाहिक जातको के लिए भी तनाव पूर्ण रहेगा तथा जीवन साथी के स्वास्थय का ध्यान रखें।

उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

3 मिथुन राशि:- का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह।

इस सप्ताह आपको परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है। कार्य में असफलता प्राप्त होगी। प्रयास व्यर्थ रहेगें, राज्य, पक्ष से भय रहेगा, व्यापार मध्यम रहेगा, सप्ताह के मध्य भाग में कार्य में सुधार आऐगा, पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। सप्ताह के अंत मे धन लाभ से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। आपको आगे बढ़ने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी जातको के लिए समय शुभ है आपस में अच्छा तालमेल रहेगा। वैवाहिक के लिए समय उतम रहेगा। नयी योजनाऐं बनेगी।

उपाय:- हरी वस्तुओं का दान करें।

4 कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो।

इस सप्ताह आपके लिए शुरू में कष्टकारी रहेगा। कार्य में बाधाएं उत्पन्न होगी। धन हानि होगी। सप्ताह के मध्यम में शारिरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। उदर विकार रहेगा। स्वास्थय के प्रति सचेत रहे। पत्नी के स्वास्थय को लेकर भी चिन्तित रहेगें। व्यापारियों के लिए व्यर्थ प्रयास का सामना करना पढ़ सकता है तथा सप्ताह के अन्त में अचानक लाभ होगा। कार्य क्षेत्र तथा नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थय लाभ होगा। प्रराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए चाहिए की सयंम से काम ले। प्रेमी जातको को शुभ समाचार प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मन-मुटाव रह सकता है।

उपाय:- चावल और सफेद वस्त्र का दान करें।

5 सिंह राशि:- म, मी, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे।

यह सप्ताह आपकेे लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह के शुरू में धन लाभ, वाहन सुख रहेगा, कार्य क्षेत्र में समस्यो का समाधान होगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्यम में कार्य क्षेत्र में बाधाएँ उत्पन्न होगी। पारिवारिक कष्ट रहेगा। माता के स्वास्थय को लेकर भी चिन्ता बनी रहेगी तथा सप्ताह के अन्त में भी कठिन परिस्थितियों का सामना रहेगा। मन में बोझ बना रहेगा। परिवारे में तनाव रहेगा विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। गुरूजनों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों के लिए समय नई उमंग लायेगा। लेकिन समय न मिलने के कारण मन में रोश रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ है। एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय:- सूर्य भगवान को जल चढ़ाए।

6 कन्या राशि:- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।

इस सप्ताह आप मधुर वाणी का प्रयोग करते हुए शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। विरोधी पक्ष भी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र तथा नौकरी में दबदबा बना रहेगा। सप्ताह के मध्यम में भी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे समस्याओं का समाधान मिलेगा। स्त्री पक्ष से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नई योजनाए बनेगी। ईष्ट कृपा से कार्य बनेंगे। लेकिन सप्ताह के अन्त में धन हानि की सम्भावना बनेगी। पारिवारिक स्थिति चिन्ताजनक रहेगी। धन खर्च होगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। तनाव से बचें।

उपाय:- गणपति पूजन करें।

7 तुला राशि:- र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते।

इस सप्ताह की शुरूवात मध्यम फल दायी होगी। परिवार में तनाव रहेगा। धन हानि होगी। सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। स्वास्थय का ध्यान रखें। आंखों और पैरों में दर्द हो सकता है। उदर विकार रहेगी। सप्ताह के मध्यम भाग में नई ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थय में सुधार होगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के अन्त में वाहन सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। यात्रा का योग बनेगा। यात्रा सुखद होगी। शुभ समाचार से परिवार में खुशी का महौल रहेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होगें। विद्यार्थियों के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों को चाहिए कि छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। स्त्री सुख होगा। एक-दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध से बचे।

उपाय:- लक्ष्मी पूजन करें।

8 वुश्चिक राशि:- तो, न, नि, नु, ने, यो, या, यि, यु।

यह सप्ताह शुरू में भागदोड़ पूर्ण रहेगा। अधिक कार्य तथा पारिवारिक स्थिति के कारण मानसिक चिन्ता रहेगी। वाद-विवाद रहेगा। सप्ताह के मध्यम भाग में सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। धन हानि हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। दिमाग में नकारात्मक सोच रहेगी। कार्य क्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होगी। अध्यात्म तथा योग का सहारा लें। व्यापारियों के लिए भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अधिक खर्च हो सकता है लेकिन सप्ताह के अन्त में स्थिति में सुधार होगा। पुराने ऋण से छुटकारा मिलेगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। स्वास्थय में सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों में कुछ मन-मुटाव रह सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए समय चिन्ता पूर्ण रहेगा।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9 धनु राशी:- य, यो, भा, भि, भ, ध, फा, ढ़, भे।

इस सप्ताह की शुरूवात नये जोश के साथ होगी। आपकी सभी प्रशंसा करेंगे। पराक्रम बना रहेगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के नये अवसर प्राप्त होगे। सप्ताह के अगले भाव में मिले-झुले परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। लेकिन जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिसमें नई योजनाओं का विस्तार होगा। सप्ताह के अन्त में भी परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। व्यर्थ व्यय हो सकता है। स्वास्थय मध्यम रहेगा। वायु विकार रहेगा। नशीले पदार्थों का सेवन न करें और गुप्त शत्रु से सावधान रहे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। गुरूजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जातको के लिए जीवन साथी से अच्छे संम्बन्ध बनेगे। पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय:- विष्णु भगवान का पूजन करें।

10 मकर राशि:- भो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, ग, गि।

इस सप्ताह के शुरू मे मन में असंतोष रहेगा। धन का अपव्यय रहेगा। पारिवारिक कलेश रहेगा। सप्ताह के मध्यम में धन वृद्धि शत्रु पर विजय भाई बन्धुओं से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। संन्तान पक्ष से चिन्ता बनी रहेगी। शरीर में कष्ट और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए व्यव्साय में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए विघ्नबाधा सम्बन्धी समस्याए रहेगी। प्रेमी जातकों के लिए समय सुखद रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय मध्यम रहेगा।

उपाय:- पीपल के पास दीपक जलाऐं।

11 कुम्भ राशि:- गु, गे, गो, स, सि, सु, से, सो, द।

इस सप्ताह के शुरू में भाग्य उदय होगा। व्यव्साय में उन्नती होगी। पुरूषार्थ एवं धन वृद्धि होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मकान भूमी सम्बन्धी योग बनेगें। सप्ताह के मध्य में माता पिता के स्वास्थय की चिन्ता बनी रहेगी। लेकिन सप्ताह के अंत में आशाओं में सफलता और कार्य व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए अड़चने पैदा होगी। पे्रमी जातकों के लिए समय तनावपूर्ण रहेगा। वैवाहिकों के लिए समय सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए समय समान्य रहेगा। कार्य में अड़चने आयेगी।

उपाय:- बंजरंग बाण का पाठ करें।

12 मीन राशि:- दि, दु, थ, झ, ´, दे, दो, च, चि।

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह के शुरू में मन में अशान्ति रहेगी। अस्थिरता बनी रहेगी। रोग की सम्भावना बनी रहेगी। आय से अधिक व्यय होगा। अगले भाव में कुछ राहत मिलेगी। कुछ रूके कार्य बनेगे और सप्ताह के अन्त व्यर्थ दौड़भाग के कारण मन में चिन्ता रहेगी। क्रोध पूर्ण स्थिति रहेगी। वाणी पर नियन्त्रण रखें। पत्नी के स्वास्थय को लेकर भी चिन्ता होगी। गुप्त चिन्ताएं रहेगी। सन्तान पक्ष समान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए समय शुभ है। धन लाभ होगा तथा यात्रा में शुभ फल प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों को चाहिए कि वाणी पर नियंत्रण रखें। मधुर वाणी का प्रयोग करें। वैवाहिक जातको के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- सत्यनारायण भगवान का पूजन करें।

पं. विरेन्द्र शर्मा
ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेशज्ञ
अनिषट ग्रह निवारण, कुण्डली मिलान, रत्न विचार, वास्तुदोष, पितृदोष, देव दोष, उपरी बाधा, पूर्वजन्म, षोडष संस्कार, सन्तान बाधा निवारण, रूद्री पाठ, पितृ दोष, चण्डी पाठ, दश महाविद्या पाठ
98171-55768
89880-80081

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here