अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा हमीरपुर मंडल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया।

हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा, महासचिव सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, https://www.tatkalsamachar.com/cabinet-decisions-3/ मीडिया प्रभारी विक्रांत व प्रवक्ता विक्रम वन्याल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर को पांचवी बार हमीरपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाना हमीरपुर के लिए गौरव की बात है। 

केंद्र में अनुराग ठाकुर के नेतृत्व से देश और प्रदेश दोनों लाभान्वित होंगे। 

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का चार बार का सफल कार्यकाल रहा है।  मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों, किसानों, महिलाओं https://www.youtube.com/watch?v=M38CmT_c3RQ व वंचितों को उनके अधिकार दिए जिससे लोकतंत्र में उनका विश्वास जगा और वो देश की विकास यात्रा में सहभागी बने।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार व अनुराग ठाकुर पांचवी बार सांसद बनने जा रहे हैं। और निश्चित तौर पर  अबकी बार चार सौ पर होगा। अनुराग ठाकुर के अपने गृह जिले हमीरपुर पंहुचने पर नादौन में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *