ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ, अनिष्ट ग्रह निवारण, कुण्डली मिलान, रत्न विचार, वास्तुदोष, पितृदोष, देव दोष, उपरी बाधा, पूर्वजन्म, शोडष संस्कार, सन्तान बाधा निवारण, रूद्री पाठ, पितृ दोष, चण्डी पाठ, दश महाविद्या पाठ. 98171-55768, 89880-80081

1 मेष राशि:- चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ।

सप्ताह की शुरूवात कष्ट बाधाओं से होगी। कार्यों में रूकावटें उत्पन्न होगी। धन हानि रहेगी। वाणी पर नियन्त्रण रखें। कलह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। सप्ताह के मध्य भाग में भी पत्नी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। जीवन साथी से तनाव की स्थिती बनेगी। व्यापार में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। अपयश रहेगा। यात्रा में भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। आंखों पैर और पाचन तन्त्र में दिक्कत रहेगी। लेकिन सप्ताह के अन्त में कार्य सिद्धि होगी। स्वास्थय लाभ भी होगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। पूजा-पाठ में आस्था बडे़गी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों को तनाव व उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2 वृष राशि:- इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरूवात से ही यश की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में शारिरिक तथा मानसिक कष्ट रहेगा। कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अवस्थता रहेगी। पत्नी के स्वास्थय की चिन्ता बनी रहेगी। शत्रु बाधा से सावधान रहें। पारिवारिक क्लेश भी बना रहेगा। काल्पनिक सोच रहेगी। सप्ताह के अन्त में भी अपयश का ही सामना करना पड़ सकता है। प्रयास व्यर्थ ही रहेंगे। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कार्यों में बाधा तथा स्त्री पक्ष से विरोध रहेगा। लेकिन ईष्ट कृपा आपके साथ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिकों के लिए समय कुछ ठीक नही है। तनाव से बचें।

उपाय:- माँ दुर्गा का पूजन करें।

3 मिथुन राशि:- का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। स्वास्थय में सुधार होगा। नई योजनाएं बनेगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। भाई-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्यम में वाहन सुख प्राप्त होगा। स्त्री का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। नई योजनाए बनेगी। कार्य और व्यवसाय में उन्नति होगी। सुख साधनों में वृद्धि होगी तथा श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। लेकिन सप्ताह के अन्त में स्वास्थय को लेकर परेशानी हो सकती है। जिसमे धन हानि अपव्यय होने की सम्भावना रहेगी। किसी भी प्रकार के नशे से बचें। अन्यथा बड़ी परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सावधान रहे। पत्नी के सहयोग से धर्म-कर्म की और भी रूचि रहेगी। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जातकों के लिए समय मनोरंजन पूर्ण रहेगा।

उपाय:- गणपति के मन्त्र का जाप करें।

4 कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो।

इस सप्ताह की शुरूवात शुभ रहेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। सन्तान पक्ष से चिन्ता बनी रहेगी। वायु विकार तथा उदर विकार होगा। सन्तान के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। लेकिन सप्ताह के मध्यम में शत्रु पक्ष कमजोर होगा। शत्रु आपके कार्य से परेशान होंगे। स्वास्थय में सुधार होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य हांेगे। लेकिन सप्ताह के अंत में स्त्री कष्ट होगा। व्यवसाय में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। घरेलु उलझनों के कारण सुख में कमी होगी। आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। उदर विकार होने की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए चिंता बनी रहेगी।

उपाय:- सफेद वस्तुओं का दान करें।

5 सिंह राशि:- म, मी, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे।

यह सप्ताह आपकेे लिए शुरू में सामान्य रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थय को लेकर चिंता रहेगी। व्यर्थ भाग दौड़ का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में सन्तान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। घर में पूजा पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी। धन ऐश्वर्य व वाहन आदि का सुख होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेत्र विकार होगा। कारोबार में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना से बचें। सप्ताह के अन्त में स्वास्थय में सुधार होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। मांगलिक कार्य से घर में खुशी का महौल बना रहेगा। भाई-बन्धुओं से मन मुटाव रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जातकों के लिए समय मनोरंजन पूर्ण रहेगा।

उपाय:- लाल वस्त्र का दान करें।

6 कन्या राशि:- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।

सप्ताह के शुरू में आशाओं में सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाएं प्राप्त होगी। श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में आर्थिक चिंता बनी रहेगी। शरीर में कष्ट रहेगा। जीवन साथी से तनाव बना रहेगा। आंखों में कष्ट रह सकता है और धन का अपव्य होगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। गुप्त चिंतन बनी रहेगी। संतान पक्ष से कष्ट होगा। धोखाधड़ी से सावधान रहें। सप्ताह के अंत में भी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वृथा यात्रा होगी। भाग्य में बाधा एवं कारोबार में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्र पक्ष से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपको सलाह दी जाती है कि अध्यात्म एवं योग का सहारा लें। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं और सवा किलो मूंग हरे वस्त्र सहित दान करें।

7 तुला राशि:- र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते।

सप्ताह के शुरू में मन में अस्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक क्लेश रहेगा। परिवार में किसी की बिमारी को लेकर चिन्ता रहेगी। उपरी बाधा रहेगी। मन में असंतोष रहेगा। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। सप्ताह के मध्य भाव में भाई-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे समस्याओं का समाधान होगा। पूजा-पाठ से मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। मकान और भूमि से सम्बन्धित लाभ होगा। सप्ताह के अन्त में व्यर्थ दौड़ भाग का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी तथा तनाव बना रहेगा और सुख में कमी होगी। वाहन से युख होगा। विष बाधा से बचें। संक्रमण से सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जाताकों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- कुल देवी का पूजन करें।

8 वुश्चिक राशि:- तो, न, नि, नु, ने, यो, या, यि, यु।

सप्ताह की शुरूवात भाग्यदयों से होगी। धन लाभ होगा। परिवार में मंगलकार्य से खुशी का महौल बना रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। सिर और आंखों में पीड़ा रहेगी। सप्ताह के मध्यम में पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यापार तथा नौकरी में लाभ होगा। धन एंश्वर्य में वृद्धि होगी। विवाह आदि मंगल कार्य होगा। धर्म कर्म में रूचि बड़ेगी। सप्ताह के अन्त में आय से अधिक व्यय होने की सम्भावना रहेगी। पन्ती के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। अन्त में सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। आंखों और पाचन तन्त्र में गड़बड़ी रहेगी। क्लिट रोग एवं शत्रु भय रहेगा। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को उलझनों के बाद सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जातकों के लिए समय चिन्ताजनक रहेगा।

उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।

9 धनु राशी:- यो, या, भा, भि, भ, ध, फा, ढ़, भे।

सप्ताह की शुरूवात कुछ परेशानियों से होगी। रोजगार में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वृथा व्यय से बचें। शारिरिक व मानसिक थकान रहेगी। सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार आयेगा। अचानक धन प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। श्रैष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। शेयर व लाटरी से अचानक लाभ होगा। सप्ताह के अन्त में परिवार में अचानक लाभ होगा। सप्ताह के अन्त में परिवार में अचानक किसी का स्वास्थय बिगड़ सकता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन हानि हो सकती है। हृदय और टांगो में दर्द हो सकता है। किसी स्त्री के कारण तनाव हो सकता है। आंखों और पैरों में दर्द हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय:- विष्णु भगवान का पूजन करें।

10 मकर राशि:- भो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, ग, गि।

सप्ताह की शुरूवात मंगल कार्य से होगी। प्रिय बन्धओं का सहयोग रहेगा। धन लाभ होगा। परिजनों का भी सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। जीवन साथी और सन्तान पक्ष से कुछ तनाव बना रहेगा। सप्ताह के मध्यम में व्यय होने की सम्भावना है। वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थय को लेकर भी चिन्ता रहेगी। पेट में विकार रहेगा। आप्रेशन का भय रहेगा। दिमाग में बोझ बना रहेगा। दुर्घटना से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के अन्त में नौकरी और व्यवसाय में परेशानियों के उपरान्त सफलता प्राप्त होगी। उच्च अधिकारियों से भी मन-मुटाव हो सकता है। भूमि जायदाद सम्बन्धी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। वाहनादि सुखों में हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय संघर्ष पूर्ण रहेगा। अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जाताकों के लिए समय सामान्य रहेगा।

उपाय:- भोलेनाथ का पूजन करें।

11 कुम्भ राशि:- गु, गे, गो, स, सि, सु, से, सो, द।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में शुभ रहेगा। कार्य सिद्धि होगी। कार्य एवं व्यवसाय में धन लाभ होगा। अपने स्वास्थय में सुधार होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सप्ताह के मध्य में भी कार्य से प्रस्न्नता होगी। धन लाभ होगा। आशाओं में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन स्त्री से विरोध व गुप्त चिन्ताओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च कर्ज का कारण बन सकता है। जिसमें परिवार में तनाव हो सकता है। सप्ताह के अन्त में माता-पिता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। भूमि संवारी सम्बन्धी परेशानी रहेगी। आर्थिक चिन्ता बनी रहेगी। फिजूल खर्च होगा। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिकों के लिए स्त्री से विरोध व गुप्त चिन्ताएं बनी रहेगी।

उपाय:- सप्तधान्य का दान करें।

12 मीन राशि:- दि, दु, थ, झ, ´, दे, दो, च, चि।

यह सप्ताह आपको शुभ रहने वाला है। आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। उतेजना से बचें। अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्य में सिद्धि होगी लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थय में सुधार होगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी। धन लाभ की प्राप्ति होगी। श्रेष्ठ व्यक्तियों से मुलाकात होगी। पूजा पाठ एवं अध्यात्म से मानसिक शान्ति रहेगी। स्वास्थय में सुधार होगी। सप्ताह के अंत में सुख साधनों में वुद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यवसाय में उलझनों के उपरान्त लाभ होगा। सिर व टांगों में दर्द हो सकता है। विद्याथियों के लिए समय शुभ हैं। वैवाहिक जातकों को चाहिए कि एक दूसरे को समय दें और तनाव से बचें और दुर्घटना से बचें। लाटरी और शेयरों में अचानक लाभ की सम्भावना है।

उपाय:- केले का पूजन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here