ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ, अनिष्ट ग्रह निवारण, कुण्डली मिलान, रत्न विचार, वास्तुदोष, पितृदोष, देव दोष, उपरी बाधा, पूर्वजन्म, शोडष संस्कार, सन्तान बाधा निवारण, रूद्री पाठ, पितृ दोष, चण्डी पाठ, दश महाविद्या पाठ
98171-55768, 89880-80081

1 मेष राशि:- चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।

यह सप्ताह आपको शुरू में चिन्ताजनक रहेगा। जिससे धन हानि पारिवारिक क्लेश रहेगा। शरीर कष्ट होगा। सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। वायु विकार होगा। स्त्री कष्ट रहेगा। गुप्त रोग एवं शत्रु भय रहेगा। सप्ताह के मध्यम में स्थिति में सुधार आयेगा। बिमारी से छुटकारा मिलेगा। नई ऊर्जा का संचार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सुख शान्ति एवं स्वास्थय लाभ प्राप्त होगा। धर्म कर्म में आस्था बड़ेगी। नौकरी एवं व्यवसाय से लाभ होगा। सप्ताह के अन्त में समस्याओं का सामाधान होगा। लेकिन वाहन से धन हानि होगी। स्त्री से भी तनाव बना रहेगा। रक्त विकार एवं फिजूल खर्च से बचें। वाणी पर नियन्त्रण रखने की जरूरत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। नया सिखने को मिलेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- बन्दरों को गुढ़ व चने खिलाएँ।

2 वृष राशि:- इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

सप्ताह की शुरूवात परेशानियों से होगी। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिन्ता रहेगी। पारिवारिक क्लेश रहेगा और दिमाग में नकारात्मक सोच के कारण दवाब बना रहेगा। सप्ताह के मध्यम में स्त्री पक्ष से चिन्ता रहेगी एवं जीवन साथी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। अशुभ कर्मों में प्रवृति रहेगी। एवं सहयोगीयों से भी अनबन रह सकती है तथा शरीर कष्ट रहेगा। लेकिन सप्ताह के अन्त में स्थिति में अचानक परिवर्तन आयेगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। धन लाभ होगा। स्वास्थय में भी सुधार होगा। एवं मनोवाँछित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा। लाटरी एवं शेयरो से भी लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय कष्ट पूर्ण रहेगा।

उपाय:- माँ लक्ष्मी का पूजन करें।

3 मिथुन राशि:- का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह।

सप्ताह की शुरूवात शुभ रहेगी। जिसमें मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बन्धुओं एवं नये मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। स्त्री एवं मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्यम में कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अशान्ति बनी रहेगी। शरीर कष्ट रहेगा। कमर एवं पेट में दर्द रहेगा। रोग भय एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में विघ्न-बाधाओं के बाद धन लाभ होगा। सप्ताह के अन्त में सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। सुख में अड़चने धन हानि एवं गुप्त चिन्ताएं बनी रहेगी। वृथा व्यय एवं संक्रमण का भी भय बना रहेगा। लेकिन स्त्री का पूर्ण सहयोग रहेगा। एवं माँगलिक कार्य का योग बनेगा। विद्यार्थियों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा। क्रोध से बचें एवं अपने कार्य की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय:- किन्नरों को हरा वस्त्र दान करें।

4 कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के शुरू में नये मित्रों का मिलन होगा। मित्रों एवं परिवार जनो का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ कार्य में धन खर्च होगा। लेकिन नेत्र विकार एवं मन मे असंतोष बना रहेगा। सवारी आदि सुखों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्यम में पराक्रम में वृद्धि होगी। उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे। पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। लाटरी एवं शेयरों से अचानक धन लाभ के चान्स प्राप्त होंगे। सप्ताह के अन्त में माता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ का सामना भी करना पड़ सकता है। सोची हुई योजनाओं में विफलता दिखेगी। घरेलू उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है। एवं दुर्घटना का भय भी रहेगा। रोग एवं शत्रुभय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक नही रहेगा। उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए भी कष्ट एवं चिन्तापूर्ण रहेगा।

उपाय:- पक्षियों को चावल खिलाएँ।

5 सिंह राशि:- म, मी, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के शुरू में भाग्योदय होगा। धन लाभ एवं उपहार प्राप्ति होगी। उत्तम भोजन एवं कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों एवं परिवार जनो का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्यम में मन में कुछ असंतोष रहेगा। अस्थिरता बनी रहेगी। जिसमें सुख में कमी रहेगी। पारिवारिक क्लेश रहेगा। शरीर कष्ट एवं माता-पिता के स्वास्थय को लेकर भी चिन्ता बनी रहेगी। कारोबार में कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सप्ताह के अन्त में पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्म कर्म में रूचि बड़ेगी। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। वाहन, भूमि-मकानादि सुखों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। गुरूजनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा।

उपाय:- सूर्य भगवान की उपासना करें।

6 कन्या राशि:- टो, प, टी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में भागदौड़ पूर्ण रहेगा। जिसमें वृथा यात्रा एवं धन का व्यय होगा। परिवार जनों एवं मित्रों से वाद-विवाद रहेगा। रोग एवं दुर्घटना से सावधान रहें। आंखों में कष्ट रहेगा। जीवनसाथी से मन-मुटाव रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्यम में भाग्य में उन्नति होगी। जिसमें धन लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन एवं ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति होगी। पराक्रम एवं सुख साधनों में वृद्धि होगी। किसी श्रैष्ठ व्यक्ति से मुलाकात शुभ फलदायी रहेगी। सप्ताह के अन्त में अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। सवारी भूमि जायदाद सम्बन्धी उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है। भाग्य में बाधा एवं करोबार में विघ्न बाधाएं रहेगी। सन्तान कष्ट रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विद्या के क्षेत्र में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- गणपति भगवान को लड्डू का भोग लगाएं।

7 तुला राशि:- र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते।

यह सप्ताह आपको लाभदायक रहेगा। सप्ताह के शुरू में धन लाभ होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों को लेकर प्रसन्नता रहेगी एव द्रव्य प्राप्ति का योग बनेगा। आय में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्यम में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सिर एवं पेट दर्द रहेगा। क्रोध से बचें एवं वाणी पर विशेष नियन्त्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। धन हानि क्लिष्ट रोग एवं शत्रु भय रहेगा। बन्धु क्लेश रहेगा। सुख में कमी एवं अवांछित स्थान परिवर्तन हो सकता है। सप्ताह के अन्त में नये मित्र बनेगे। जो आपका सहयोग करेंगे। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। भूमि जायदाद से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- सफेद वस्त्र दान करें।

8 वुश्चिक राशि:- तो, न, नि, नु, ने, यो, या, यि, यु।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में शुभ रहेगा। स्वास्थय में सुधार होगा। नये कार्य से प्रसन्नता रहेगी एवं कार्य सिद्धि होगी। कार्य एवं व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रयासों में सफलता मिलेगी। अकस्मात यात्रा एवं धन लाभ होगा। सप्ताह के मध्यम में धन लाभ एवं पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे तथा मित्रों से प्रसन्नता मिलेगी। उत्तम भोजन एवं द्रव्य की प्राप्ति होगी। धर्म कर्म की तरफ रूचि बड़ेगी। सप्ताह के अन्त में दिमाग में नकारात्मक सोच से बचें। सिर पीड़ा रहेगी तथा सन्तान सम्बन्धी परेशानी रहेगी। आय कम और खर्च अधिक होगा। आंखों व पेट में भी पीड़ा रहेगी। रोग भय रहेगा तथा वाद-विवाद भी रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय परेशानियों से निकलने का होगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय कष्ट पूर्ण रहेगा।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9 धनु राशी:- यो, या, भा, भि, भ, ध, फा, ढ़, भे।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में सामान्य रहेगा। अपयश का सामना करना पड़ेगा। प्रयास व्यर्थ रहेगें। पारिवारिक क्लेश रहेगा। धन हानि होगी। वाहन से चोट का भय एवं गुप्त चिंताएं रहेगी। वृथा यात्रा एवं विश्वासघात का भय बना रहेगा। सप्ताह के मध्यम में कार्य में सिद्धि व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थय लाभ होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। धन लाभ एवं सुख साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के अन्त में कार्य क्षेत्र से प्रसन्नता रहेगी। धन लाभ होगा। भाग्य में उन्नति होगी एवं बन्धु सुख प्राप्त होगा। व्यापारियों को धन लाभ होगा। लाटरी शेयरों से भी अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है। यात्रा शुभ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय:- विष्णु भगवान की पूजा करें।

10 मकर राशि:- भो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, ग, गि।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में कष्ट कारी रहेगा। जिसमें कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर कष्ट रहेगा। मानसिक तनाव एवं आर्थिक संकट रहेगा। अस्वस्थता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्यम में भी अपयश का सामना करना पड़ेगा। राज्य भय रहेगा। प्रयास व्यर्थ रहेंगे। व्यापार में असफलता प्राप्त होगी। सन्तान कष्ट एवं सन्तान के स्वास्थय को लेकर भी चिन्ता रहेगी। सोची हुई योजनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के अन्त में स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थय में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में भी लाभ होगा। मनोवांछित कार्यों में सफलता एवं पदोन्नति होगी। पुरूषार्थ एवं धन में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होगा। मित्रों से प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा एवं उदर विकार रहेगा। वैवाहिक जातकों का भी समय कष्ट कारक रहेगा।

उपाय:- गरीबों को भोजन करवायें।

11 कुम्भ राशि:- गु, गे, गो, स, सि, सु, से, सो, द।

यह सप्ताह आपको शुरू में तो शुभ रहेगा। जिसमें धन लाभ एवं यश की प्राप्ति होगी। स्त्री सुख होगा। वाहन आदि से लाभ प्राप्त होगा तथा समस्याओं का समाधान होगा। धन लाभ के साथ पदोन्नति एवं प्रिय बन्धु से सुख प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के मध्यम में शारिरिक कष्ट होगा। परिवार में तनाव बड़ेगा। धन हानि होगी। भूमि एवं सवारी सम्बन्धी परेशानियों के कारण सुख में कमी होगी। माता के स्वास्थय को लेकर भी चिन्ता रहेगी। सप्ताह के अन्त में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। आय कम खर्चे अधिक रहेंगे। बनते कार्य में अड़चने उत्पन्न होगी। भाग्योन्नति में बाधाएं नजर आयेगी एवं बन्धुओं से भी मन-मुटाव रहेगा। यात्रा से कष्ट होगा। व्यापार एवं नौकरी के क्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। कुछ अड़चनों के बाद सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय:- मन्दिर में झाडू़ दान करें।

12 मीन राशि:- दि, दु, थ, झ, ´, दे, दो, च, चि।

सप्ताह के शुरू में मन में नई उमंग उत्पन्न होगी। नई ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थय लाभ होगा। शत्रु पक्ष आपका कमजोर रहेगा। आशाओं में सफलता मिलेगी। प्रिय बन्धुओं से मिलाप एवं लाभ होगा। परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्यम में भी उत्तम यश धन लाभ होगा। सुख एवं समस्याओं का समाधान होगा। पराक्रम रहेगा। सुख-साधन बड़ेगे। लाटरी शेयरों से भी धन लाभ होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होगा। सप्ताह के अन्त में शरीर कष्ट एवं उत्तेजना रहेगी। क्रोध बड़ेगा। स्त्री से विरोध एवं गुप्त चिन्ताएं रहेगी। रोग भय रहेगा। भाग्य उन्नति में बाधा आयेगी। व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ेगा। पत्नी के स्वास्थय को लेकर भी परेशानी हो सकती है। लोहे से सम्बन्धित कार्य से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों को सलाह दी जाती है कि वाद-विवाद से बचें और क्रोध से बात बिगड़ सकती है।

उपाय:- पीली वस्तुएँ दान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here