ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ, अनिष्ट ग्रह निवारण, कुण्डली मिलान, रत्न विचार, वास्तुदोष, पितृदोष, देव दोष, उपरी बाधा, पूर्वजन्म, शोडष संस्कार, सन्तान बाधा निवारण, रूद्री पाठ, पितृ दोष, चण्डी पाठ, दश महाविद्या पाठ
98171-55768, 89880-80081

1 मेष राशि:- चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के शुरू में आशाओं में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। प्रिय बन्धुओं से मिलाप होगा। वाणी पर नियन्त्रण रखें। सप्ताह के मध्यम में पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी। धर्म कर्म में रूचि उत्पन्न होगी। भगवान के प्रति आस्था बड़ेगी। सप्ताह के अन्त में पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है तथा इस सप्ताह कार्यों में बाधाओं एवं स्त्री विरोध का सामना करना पड़ सकता है। तथा वाहनादि सुखों में हानि होगी एवं फजूल खर्ची रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:- मन्दिर में गेंहू, गुढ़, लाल कपड़ा एवं माचिस दान करें।

2 वृष राशि:- इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

सप्ताह की शुरूवात भाग्यकारक रहेगी। जिसमे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। उपहार की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। मनोवाण्छित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मित्र-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अगले भाग में पराक्रम बना रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सोची हुई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगा। शुभ कार्य में धन खर्च होगा। वाहनादि सुख प्राप्त होगा। मकान भूमि सम्बन्धी कार्य बनेगे। पत्नी के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। सप्ताह के अन्त में मानसिक परेशानी के कारण सुखों में कमी महसुस होगी। भाग-दौड़ रहेगी। स्त्री कष्ट का सामना करना पड़ेगा तथा शरीर कष्ट रहेगा। वृथा यात्रा एवं धन का अपव्यय होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। गुरूजनों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय कष्ट पूर्ण रहेगा।

उपाय:- दहीं एवं चावल का दान करें।

3 मिथुन राशि:- का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह।

सप्ताह की शुरूवात कुछ परेशानियों से होगी। जिसमें वृथा यात्रा एवं अपव्यय होगा। धन हानि होगी। कार्य एवं व्यापार में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सप्ताह के मध्यम में धन लाभ होगा। स्त्री सुख व मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी तथा वाहन आदि से लाभ होगा। शत्रुनाश होगा एवं श्रैष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। सप्ताह के अन्त में मन में अस्थिरता रहेगी। उदर विकार व नेत्र विकार रहेगा। पारिवारिक सुख रहेगा। रोग भय एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा कार्य में भी विघ्न बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा। उलझनों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय:- बालिकाओं को भोजन करवायें।

4 कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सोचें हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी नई योजनाएं बनेगी। स्वास्थय में लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी। नये कार्य से प्रसन्नता रहेगी। प्रिय बन्धुओं से मिलाप होगा। सप्ताह के मध्यम में द्रव्य की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। लाटरी व शेयरों से भी धन लाभ होगा। कुछ वृथा व्यय भी हो सकता है। माता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। सन्तान कष्ट होगा। पत्नी से भी मन मुटाव रहेगा। सप्ताह के अन्त में उपहार प्राप्ति हो सकती है। कार्य व व्यवसाय में उतम लाभ होगा। भाई बन्धुओं का सहयोग तथा आकस्मिक यात्रा का योग बनेगा व उतम भोजन की प्राप्ति होगी। लेकिन गुप्त शत्रु से सावधान रहें। पीठ एवं उदर विकार रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विद्या के श्रेत्र में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए समय कष्ट कारक रहेगा।

उपाय:- मात की सेवा करें एवं आर्शीवाद लें।

5 सिंह राशि:- म, मी, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे।

सप्ताह की शुरूवात शुभ रहेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थय में सुधार होगा। क्रोध के कारण मानसिक अशान्ति रहेगी। क्रोध से बचें। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। विजय प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्यम में धन लाभ होगा। धन एवं एश्वर्य में वृद्धि होगी। सन्तान का सहयोग रहेगा एवं सप्तान की कार्यशाली से प्रसन्नता होगी। अच्छे मित्रों एवं बड़ो का सहयोग मिलेगा। कार्य एवं नौकरी के क्षेत्र में वृद्धि होगी। सप्ताह के अन्त में वृथा व्यय होगा। व्यर्थ दौड़ भाग रहेगी। यात्रा से कष्ट होगा। माता-पिता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी।  । चोट एवं दुर्घटना से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। बड़ों एवं गुरूजनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा।

उपाय:- भगवान राम की उपासना करें।

6 कन्या राशि:- टो, प, टी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो।

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सोची हुई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपके दिमाग की प्रसंसा होगी। धन लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में लाभ होगा एवं वृद्धि होगी भाग्य आपका साथ देगा। मित्र-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्यम में भी आशाओं में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक क्लेश रह सकता है। आध्यत्मिक एवं योग आपके लिए शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगाने से ईष्ट कृपा प्राप्त होगी। जीवन साथी से तनाव व मतभेद रहेगा। सप्ताह के अन्त में अचानक धन लाभ का योग बनेगा। पराक्रम बना रहेगा। कार्य से प्रसन्नता रहेगी। उतम भोजन एवं द्रव्य की प्राप्ति होगी। श्रैष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। सन्तान पक्ष से कुछ परेशानि रहेगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। आंखों व टांगों में दर्द रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- गाय को हरा साग खिलाएं।

7 तुला राशि:- र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तु, ते।

सप्ताह की शुरूवात शुभ नही रहेगी। कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। शारिरिक कष्ट रहेगा। धन हानि होगी। क्लिष्ट रोग एवं रोग की सम्भावना रहेगी। शारिरिक एवं मानसिक थकान महसुस होगी। परिवार में किसी का स्वास्थय भी बिगड़ सकता है। सप्ताह के मध्यम में सिर दर्द रहेगा। क्रोध का सामना करना पड़ सकता है तथा वाणी पर नियन्त्रण रखने की विशेष आवश्यकता होगी। अपयश रहेगा। प्रयास व्यर्थ रहेंगे। सुख में कमी होगी। व्यापार एवं यात्रा से कष्ट होगा। सप्ताह के अन्त में स्थिति में सुधार होगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। मित्रों के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेगें। धन लाभ होगा। व्यापारियों के लिए समय चिन्ता पूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए तनाव पूर्ण रहेगा।

उपाय:- गरीब बच्चों एवं विद्यार्थियों को अध्ययन सामाग्री दें।

8 वुश्चिक राशि:- तो, न, नि, नु, ने, यो, या, यि, यु।

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह के शुरू में वाहन सुख होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। समस्याओं का समाधान होगा। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। परिवारजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म में रूचि रहेगी। सप्ताह के मध्यम में मानसिक एवं शारिरिक चिन्ता बनी रहेगी। स्वास्थय को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नकरात्मक सोच आपको कमजोर बना देगी। रोग भय रहेगा। कार्य में बाधाएं उत्पन्न होगी। जीवन साथी के स्वास्थय में सुधार होगा। क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। सप्ताह के अन्त में शारिरिक थकान महसुस होगी। लेकिन स्वास्थय में सुधार होगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। अपयश का सामना करना होगा। सन्तान पक्ष से भी कुछ क्रोधपूर्ण शब्दों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार की नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। सिर आंखों एवं पेट में दर्द रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय तनाव पूर्ण रहेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय क्लेश पूर्ण रहेगा।

उपाय:- हनुमान मन्दिर में चोला अर्पित करें।

9 धनु राशी:- यो, या, भा, भि, भ, ध, फा, ढ़, भे।

सप्ताह की शुरूवात शुभ रहेगी। स्वास्थय में सुधार होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और नर्द ऊर्जा का संचार होगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। लाॅटरी एवं शेयरों में अचानक धन लाभ होगा। भाग्य में उन्नति होगी। नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ होगा। सप्ताह के मध्यम में धन लाभ होगा। यश की प्राप्ति होगी। वाहन सुख होगा। किसी विशेष समस्या का समाधान होगा। यात्रा शुभ रहेगी और यात्रा से नई योजनाएं बनेगी। दौड़-भाग के कारण कुछ तनाव बना रहेगा। सप्ताह के अन्त में अधिक कार्य के कारण कष्ट होगा। मानसिक तनाव एवं शारिरिक कष्ट रहेगा। अपव्यय, सुख में कमी एवं विश्वासघात होने का भय बना रहेगा। आर्थिक संकट भी बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए समय लाभ दायक रहेगा। जीवन साथी आपका सहयोग करेगा। एक-दूसरे को समय देने की आवश्यकता होगी।

उपाय:- ब्राहमणों को धार्मिक पुस्तक एवं पीला जनेऊ दान करें।

10 मकर राशि:- भो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, ग, गि।

यह सप्ताह आपके लिए शुरू में कुछ चिन्ता जनक रहेगा। जिसमें वायु विकार रहेगा। धन हानि होगी। सन्तान पक्ष से चिन्ता रहेगी। कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा एवं स्त्री कष्ट होगा। शारिरिक कष्ट रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्यम में स्थिति में सुधार होगा। शारिरिक सुख होगा। स्वास्थय में उतम लाभ होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। मकान भूमि सम्बन्धी योग बनेगें। पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्र-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ एवं मनोवांछित कार्यों के सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अन्त में सुख एवं मनोरंजन के कार्य में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यापार एवं नौकरी में उन्नति होगी। स्त्री के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रह सकती है। विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए शुभ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय विघ्न-बाधाओं को लेकर आयेगा। वैवाहिक जातकों के लिए समय कष्ट कारक रहेगा।

उपाय:- बन्दरों को चने खिलाएं।

11 कुम्भ राशि:- गु, गे, गो, स, सि, सु, से, सो, द।

सप्ताह की शुरूवात परेशानियों से होगी। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थय को लेकर कष्ट रहेगा। भूमि सवारी सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सन्तान पक्ष से चिन्ता होगी। धन हानि होगी। परिवार एवं मित्रजनों से वाद-विवाद होने की सम्भावना है एवं धन हानि होगी। वृथा यात्रा होगी एवं व्यय होने के संकेत प्राप्त होंगे। सप्ताह के अन्त में नई ऊर्जा का संचार होगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। आपका पराक्रम शत्रु को सोचने पर मजबूर कर देना। स्वास्थय में सुधार होगा। परिवार में भी सुख शान्ति का महौल बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जातकों को तनाव पूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

12 मीन राशि:- दि, दु, थ, झ, ´, दे, दो, च, चि।

सप्ताह की शुरूवात शुभ रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन-लाभ होगा। पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ होगा और पदोन्नति के योग बनेगे। सप्ताह के मध्यम में व्यर्थ दौड़भाग का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। परिवार में विवाद रहेगा। शरीर कष्ट एवं उतेजना रहेगी। स्त्री से विरोध तथा गुप्त चिन्ताएं बनी रहेगी। रोग भय का खतरा रहेगा। आंखों व पेट में विकार हो सकता है। सप्ताह के अन्त में सन्तान पक्ष का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ शत्रु नाश एवं लाटरी आदि से लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति एवं लाभ प्राप्त होगा। वृथा दौड़ घुप के कारण कुछ उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उतम रहेगा। एकाग्रता बनी रहेगी। वैवाहिकों के लिए समय तनाव एवं चिन्तापूर्ण रहेगा।

उपाय:- माथे एवं नाभी में केसर का तिलक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here